यूवा सेना (शिव सेना) देहरादून की कार्यकारिणी का विस्तार, दर्जनों युवाओं ने थामा संगठन का दामन – पर्वतजन

यूवा सेना (शिव सेना) देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस दौरान शहरभर के कई युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए युवा सेना का दामन थामा।संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष श्री मंजीत भट्ट और महानगर महासचिव श्री मनोज रावत ने, प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी के निर्देशानुसार नई नियुक्तियों की घोषणा की।
मुख्य नियुक्तियाँ:आयुष पासवान — वार्ड संख्या 24, कांवली रोड के क्षेत्र प्रमुखदीपक धिमान — वार्ड संख्या 44, पटेल नगर के क्षेत्र प्रमुखइसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नेतृत्व का कहना है कि इन नई नियुक्तियों से यूवा सेना (शिव सेना) को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस मौके पर श्री सुमित चौधरी (उपाध्यक्ष, यूवा सेना – शिव सेना), देव साही, सागर गोयल, अभिषेक गुप्ता, आर्यन चौहान, वंश वर्मा, राहुल चौहान, दीपक कुमार, विशाल सिंह, शुभम सोनकर, अतुल प्रजापति, आयुष कन्नौजिया, हर्ष नेगी, सन्नी सिंह, जगमोहन सिंह, सूरज सिंह और राधे त्यागी समेत बड़ी संख्या में युवा सैनिक मौजूद रहे।

नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

9 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

30 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

51 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago