उद्यम सिंह नगर: खटीमा में एक नंबर को एक विवाहित महिला का शव पीले रंग के कट्टे में बरामद हुआ था जिसके बाद अब आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया कि महिला के कहने पर ले गया था अपने कमरे पर।
क्या था मामला?
एक नंबर को उधम सिंह नगर स्थित कोतवाली खटीमा क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे की झाड़ियों के पास एक पीले रंग के कट्टे में अज्ञात विवाहित महिला का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान सुनीता( 24 वर्षीय) पत्नी आनंद तोमर निवासी पकड़िया थाना झनकईया जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई थी। जिसके बाद मृतिका के पिता ने पुलिस ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम गठित कर 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले और जांच शुरू करी।जांच में सामने आया कि महिला को 30 अक्टूबर की रात को एक सीसीटीवी कैमरा में देखा गया था जिसमें वह एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिख रही है।ओर अगले दिन भी व्यक्ति अपने किराए के कमरे से लौटता हुआ फुटेज में दिखता है।आरोपी की पहचान उदयवीर शर्मा पुत्र खीमचंद शर्मा निवासी ग्राम ठकर थाना खुर्जा, जिला बुलंदशहर यूपी के रूप में हुई है, जिसे बुलंदशहर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्या की बताई वजह
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महिला से 30 अक्टूबर की शाम को महिला से रास्ते में मिला था और महिला ने उसे अपने साथ ले जाने के लिए कह रही थी जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक में महिला को बिठाकर किराए के कमरे पर ले जाता है। जिसके बाद आरोपी ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी और उससे जबरदस्ती पैसे मांगने लगती हैं और अपने कपड़े फाड़ कर झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी भी देने लगती है ,इसके बाद आरोपी ने बदनामी के डर से उसने महिला का मुंह और नाग दबाकर उसकी हत्या कर दी।जिसके बाद उसने अपनी महिला मित्र और एक अन्य परिचित की मदद से सबको कट्टे में भरकर 31 अक्टूबर की दोपहर रेलवे पटरी के पास झाड़ियां में फेंक दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक घटना के समय पहने कपड़े शॉप से बरामद पर्दा और मोबाइल में मिले फोटोग्राफ बरामद किए हैं।
Post Views: 6
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…