राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड में संगठन का विस्तार, कार्यकर्ताओं में उत्साह – my uttarakhand news

 
देहरादून। राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी विचार मंच ने उत्तराखंड में अपने संगठन को और अधिक सशक्त करते हुए प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार किया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय को राजनीतिक दृष्टि से एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में मंच की सक्रियता और प्रभाव को और बढ़ाएगा।
राष्ट्रीय संगठन के माननीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  रवि चाणक्य की गरिमामयी उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के विस्तार को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि विचार आधारित राजनीति ही देश को मजबूत आधार प्रदान करती है।
घोषित प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं—
देहरादून महानगर अध्यक्ष के रूप में मानिक गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लोकेश ममगाई को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया। पछवा दून जिला अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह बिष्ट, टिहरी में शीशराम रतूड़ी, तथा चमोली में डॉ. विजय भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
चमोली जिले में संगठन को मजबूती देने हेतु गोविंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा महावीर सिंह बिष्ट को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में निक्की रावत को जिला अध्यक्ष और मनवर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार परमार ने कहा कि यह संगठनात्मक विस्तार राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की मजबूत पकड़ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी और राष्ट्रहितकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों को स्वीकार करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, बल्कि उत्तराखंड में विचारधारात्मक राजनीति को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

2 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

12 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

12 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

12 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

12 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

16 hours ago