चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली में जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 6 समूहों का गठन किया गया, जिनमें प्रत्येक समूह में 8-8 प्रतिभागी शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं समसामयिक विषयों की समझ को विकसित करना था । प्रतियोगिता कुल 6 राउंड में संपन्न हुई, जिनमें सामान्य अध्ययन, विज्ञान, खेल, करेंट अफेयर्स और ऑडियो- और विजुअल जैसे रोचक चरण शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रथम स्थान पर ग्रुप 5 से अंशुमा, कविता, देवेंद्र, सक्षम, राहुल कंडेरी, मनीष बिष्ट, जयदीप खत्री, अंशिका बडोनी द्वितीय स्थान – ग्रुप 2 से ऋतु, आकांक्षा, कीर्ति, रविन्द्र, राहुल, देवेंद्र नेगी, जय मिलन भंडारी, सुमन नेगी।
तृतीय स्थान पर ग्रुप 1से प्रियंका, अदिति, सिद्धार्थ, नीरज, जितेन्द्र नेगी, अनुजा, ऐशा भंडारी, रोहित खवोला, ग्रुप 3 से मनीषा, दिव्यांशी, निशा, प्रवीण, विपिन, विनय कोठियाल, सुबोध उनियाल, गुंजन पुरोहित, ग्रुप 4 से अमृता, प्रियंशी, गजेन्द्र, अभिषेक, शुभम, लोकेश प्रकाश, संजना कन्वासी, राहुल नेगी, ग्रुप 6 से माया, तेजेन्द्र, आकाश, रोहन, ज्योति, हेमंत रावत, पंकज भिलंगवाल, वैभव पाल
कार्यक्रम के समन्वयक मृणाल जोशी ने प्रतियोगिता का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर श्री योगेंद्र सिंह बर्त्वाल एवं सुश्री नीतू सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जयमिलन भंडारी, पंकज कुमार, मनीष बिष्ट सहित सभी डायट प्रशिक्षुओं का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया गया।
यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…