Categories: hindiUttarakhand

नए साल पर महंगी बिजली का झटका, उत्तराखंड में नई दरें कुछ इस तरह की! – myuttarakhandnews.com

Electricity Bill Increase: नए साल पर महंगी बिजली का संकट मंडरा रहा है….उत्तराखंड में महंगी बिजली का झटका आम लोगों को दिया गया है.जनवरी महीने में बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य के ऊर्जा निगम ने जनवरी 2026 के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) दरों में वृद्धि कर दी है। इसके चलते, इस महीने के लिए उपभोक्ताओं से 10 पैसे से लेकर 43 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त बिजली बिल वसूला जाएगा।
ऊर्जा निगम की ओर से जारी की गई नई दरों के मुताबिक, बीपीएल और स्नो बाउंड क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त भुगतान लिया जाएगा। इस श्रेणी में दरों में सबसे कम वृद्धि की गई है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों में दरों में ज्यादा वृद्धि की गई है। घरेलू श्रेणी में 28 पैसे, कमर्शियल उपयोगकर्ताओं से 40 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान लिया जाएगा।
इसके अलावा, कृषि आधारित कनेक्शन में भी दरों में वृद्धि की गई है। 25 किलोवाट तक वाले कृषि कनेक्शन को 17 पैसे, 25 से 75 किलोवाट वाले कनेक्शन को 19 पैसे और 75 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन को 20 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त चुकाना होगा। सरकारी संस्थानों पर 38 पैसे, निजी ट्यूबवेलों को 12 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे। वहीं, निर्माण के लिए अस्थायी कनेक्शन पर 43 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।
पिछले साल की तुलना में, जब फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट की व्यवस्था लागू हुई थी, तब उपभोक्ताओं पर लगातार भार पड़ा है। 2025 में सिर्फ तीन बार ही बिजली सस्ती हुई, जबकि नौ बार बिजली दरों में वृद्धि की गई। दिसंबर में बिजली दरें एक पैसे से पांच पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती हुईं, वहीं जुलाई में 24 पैसे से लेकर 100 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती हुई थी। हालांकि, अधिकांश महीनों में बिजली दरें बढ़ी हैं, जैसे कि जनवरी में चार से 12 पैसे, फरवरी में नौ से 28 पैसे और जून में 17 से 71 पैसे तक।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.19 लाख युवाओं के रोजगार की राह आसान – myuttarakhandnews.com

चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

34 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

55 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

1 hour ago

नानकमत्ता में मुख्यमंत्री धामी ने झाड़ू थामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान –

देहरादून/नानकमत्ता,। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता…

2 hours ago

“Ensure disposal of mutation cases within stipulated time limit: Revenue Secretary

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Commissioner and Secretary,…

14 hours ago