Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सीधे मुख्यमंत्री को बताएं अपनी शिकायत, इस एक नंबर को कर लें सेव – Uttarakhand

Tell your complaint directly to the Chief Minister in Uttarakhand, save this one numberइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Chief Minister Helpline Number: देश के सभी राज्यों की राज्य सरकारों की ओर से अपने राज्य के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है. जिनका कई लोगों को फायदा होता है. प्रदेश के लोगों को मुश्किल होने पर हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की जाती है. लगभग हर प्रदेश में इसके लिए अलग से पोर्टल बनाए गए हैं. तो वहीं कई राज्यों में सीधे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सुविधा है.यहां तक की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अपना पर्सनल नंबर भी लोगों को दे दिया है. लोग सीधे उन तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं. उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन चालू है. अगर आपको किसी तरह की शिकायत है. तो उसे बारे में आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत कर सकते हैं. सेव कर लें यह नंबर.इस नंबर पर करें मुख्यमंत्री से शिकायतअगर आप उत्तराखंड में रहते हैं. और आप सरकार की दी जा रही किसी सुविधा से नाराज हैं. या फिर आपको किसी काम को लेकर सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचानी है. तो आप अपने घर बैठे अपनी बात सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.बता दें इसके लिए आप 1905 पर कॉल कर सकते हैं. यह उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन का नंबर है. इस नंबर पर कॉल करके आप हर तरह की अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है.सीएम हेल्पलाइन पर भी कर सकते हैं शिकायत दर्जइसके अलावा आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर जाकर के भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. शिकायत के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल https://cmhelpline.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको “नई शिकायत दर्ज करें” पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपको अपना नाम पता, मोबाइल नंबर और शिकायत की डीटेल्स दर्ज करनी होगी.शिकायत से जुड़े संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा. सबमिट करते ही आपके पास एक कंप्लेंट आईडी आ जाएगी. जिसे आप नोट कर ले जिससे आप अपनी शिकायत स्टेटस चेक कर पाएंगे. सामान्य तौर पर बात की जाए तो शिकायत पर 7-15 दिनों के भीतर रिजॉल्व हो जाती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

24 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

45 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago