Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर वार कर किया मर्डर, पिता की जिंदगीभर जेल में कटेगी रात – Uttarakhand

In Rudrapur, Uttarakhand, a father murdered his son by hitting him on the head with an axe, the father will spend his entire life in jailइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा: उत्तराखंड में बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर मर्डर करने वाले पिता को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू मुंडे ने बेटे का मर्डर मामले में पिता को आजीवन कारावास और दस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। 25 नवंबर 2022 को नेतराम पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम गिधौर थाना न्यूरिया पीलीभीत ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसने अपने भतीजे हरीश पुत्र हरप्रसाद को बचपन से पाला पोसा था।जब बड़ा हो गया तो उसे माता-पिता के पास मझोला भेज दिया। मझोला में हरीश चाट का ठेला लगाता था, लेकिन उसके मझोला जाने के बाद से ही उसका पिता उससे काफी नाराज रहता था। आए दिन पिता-पुत्र में लड़ाई-झगड़ा होता था। बताया कि 25 नवंबर 2022 को जब हरीश दिन में अपने घर में सो रहा था तो उसका पिता हरप्रसाद शराब पीकर आया और दोनों में पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद हरप्रसाद ने कुल्हाड़ी से हरीश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में आरोपी हरप्रसाद के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी को 27 नंवबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने 13 अप्रैल 2023 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में जिला सहायक अभियोजन अधिकारी सौरभ ओझा ने नौ गवाह पेश किए। शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू मुंडे ने हत्यारोपी पिता हरप्रसाद को आजीवन कारावास और दस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

29 seconds ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

13 minutes ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

44 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

46 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

1 hour ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

2 hours ago