Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्कूल के पास मिला विस्फोटक, झाड़ियों में थीं 161 जिलेस्टिक स्टिक राज्य – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। यह विस्फोटक एक गांव में सरकारी स्कूल के पास मिले। दिल्ली ब्लास्ट के बाद इस तरह विस्फोटक मिलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। विस्फोटक की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सल्ट इलाके में 20 किलोग्राम से ज्यादा वजन की 161 जिलेटिन स्टिक मिलीं। यह विस्फोटक झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में तलाशी ली।
इश घटना का सूचना पुलिस को स्कूल प्रशासन ने दी थी। स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के बीडीएस टीम और ड़ग स्क्वॉड भी इस पुलिस अभियान में शामिल हुए।
अज्ञात पर मामला दर्जइस घटना के बाद अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र ने वीडियो जारी कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में थाना सल्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आम तौर पर इस तरह की स्टिक सड़क निर्माण के दौरान पत्थर तोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह स्टिक यहां क्यों है और किस उद्देश्य लाई गई थी इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जांच के लिए चार टीमें बना दी हैं और यह टीमें अपना काम कर रही हैं। आसपास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।’
शनिवार को चला सर्च ऑपरेशनशुक्रवार को यह विस्फोटक मिलने के बाद से इलाके के लोग दहशत में थे। इसके बाद शनिवार को एसएसपी निर्देश पर बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वॉड, सल्ट थाना पुलिस, एलआईयू और आईआरबी की टीमों ने आसपास के जंगल, झाड़ियों, स्कूल परिसर और आसपास के पहाड़ी रास्तों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस ऑपरेशन में पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बरामद किए गए विस्फोटक को नष्ट करने के लिए कोर्ट की मंजूरी भी पुलिस को मिल चुकी है।
लोगों से की अपीलदिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से देशभर में डर का माहौल है। ऐसे माहौल में अल्मोड़ा में विस्फोटक मिलने से लोगों को डर और ज्यादा बढ़ गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिलेटिन स्टिक रखना गैर-कानूनीजिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल खनन, सड़क बनाने, सुरंग बनाने और पत्थर तोड़ने के लिए किया जाता है। जिलेटिन स्टिक में नाइट्रोग्लिसरीन और अन्य रसायन होते हैं, जिसके कारण यह शक्तिशाली विस्फोटक बन जाते हैं। इसे डेटोनेटर और फ्यूज के साथ जोड़कर विस्फोट किया जाता है। यह विस्फोटक बहुत खतरनाक होता है और इसके गलत इस्तेमाल का खतरा भी बना रहता है। इसलिए इसे रखना गैर-कानूनी है और इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

6 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

6 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

12 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

12 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

12 hours ago