हल्द्वानी। मंगलवार से हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। गढ़ गंगा स्नान के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगाए गए रूट डायवर्जन के कारण अब रोडवेज बसों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे किराया भी बढ़ा दिया गया है।
काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि साधारण बसों के यात्रियों से 80 रुपये और वॉल्वो बसों के यात्रियों से 180 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। यह बदलाव अस्थायी रूप से डायवर्जन अवधि तक लागू रहेगा।
गजरौला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी-दिल्ली मार्ग को अस्थायी रूप से बदला गया है। अब बसें वाया बिजनौर और बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगी, जिससे सफर करीब 60 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, वापसी में भी बसें इसी वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। वहीं हरिद्वार में गंगा स्नान पर्व को देखते हुए रोडवेज ने विशेष इंतज़ाम किए हैं।
एआरएम हरिद्वार डिपो ने बताया कि 5 नवंबर को हरिद्वार आने-जाने वाली बसें मुख्य बस स्टेशन की जगह अस्थायी अड्डे ऋषिकुल से संचालित की जाएंगी।
रोडवेज विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने रूट और समय की जानकारी ज़रूर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…