Haridwar news : हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर दीपों का अलौकिक पर्व सजने जा रहा है। आज शाम 6 बजे संध्याकालीन गंगा आरती के बाद हजारों दीपों से हर की पैड़ी रोशन होगी। इस अवसर पर लाइटिंग, सौंदर्यकरण और भव्य आतिशबाज़ी का शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा, जो हर श्रद्धालु के मन को आनंदित कर देगा। हरिद्वार की सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज हर की पौड़ी पर दीपोत्सव का मनोहारी आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही जैसे ही गंगा आरती संपन्न होगी, वैसे ही ब्रह्मकुंड और पूरे घाट पर हजारों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्यता से जगमगाने लगेगा।
वैकुंठ चतुर्दशी को दीपोत्सव मनाने की परंपरा
दीपों की रौशनी के साथ लाइटिंग और आतिशबाजी का मनमोहक दृश्य हर श्रद्धालु को आकर्षित करेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक मास की वैकुंठ चतुर्दशी पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल परंपरा के अनुसार देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जिस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से देखा जाए तो पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसी वजह से वर्षों से एक दिन पहले यानी वैकुंठ चतुर्दशी को ही दीपोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। हर की पैड़ी की यह उजली रात न सिर्फ हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तर भारत की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन चुकी है।
सिमरन बिंजोला
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…