गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से जोड़ने की योजना का विरोध, किसानों ने कहा- उपजाऊ जमीन नहीं देंगे – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से जोड़ने की प्रस्तावित योजना का जिले में विरोध शुरू हो गया है। जमालपुर कलां, सराय और आसपास के कई गांवों के किसानों ने उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते हुए सरकार से वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि विकास आवश्यक है, लेकिन खेती और आजीविका की कीमत पर नहीं।
हाल ही में जमालपुर कलां में आयोजित किसानों की बैठक में जमालपुर कलां, बहादुरपुर जट, गाडोवाली, किशनपुर, कटारपुर, फेरुपुर और रानी माजरा सहित कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने एक स्वर में कहा कि उनकी अधिकांश भूमि सिंचित और अत्यंत उपजाऊ है। यदि इसका अधिग्रहण किया गया तो बड़ी संख्या में किसान परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी और कई परिवार भूमिहीन हो जाएंगे।
 
किसानों ने सुझाव दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण गंगा नदी के किनारे-किनारे किया जाए। उनका कहना है कि इससे गंगा तटीय क्षेत्रों का विकास होगा, जंगली हाथियों और अन्य वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में आवाजाही कम होगी तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
 
किसानों ने यह भी मांग की कि यदि भूमि अधिग्रहण अपरिहार्य हो तो प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार और उचित मुआवजे की स्पष्ट व्यवस्था की जाए। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान खेतों की सिंचाई और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित न होने देने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
 
बैठक में मौजूद किसानों ने स्पष्ट किया कि उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण उन्हें स्वीकार नहीं है और सरकार को परियोजना के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करना चाहिए।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

7 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago