खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। श्री धामी ने दोहराया कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है और शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब जनता को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
जनसुनवाई के उपरांत मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए 27 दिव्यांगजनों को 77 सहायक उपकरण तथा 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 11 बैटरी रिक्शा, 14 व्हीलचेयर, 18 कमोड चेयर, 6 ट्राइसाइकिल, 24 हियरिंग मशीन, 40 नी-ब्रेस, 13 बैसाखियां, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन और सीपी चेयर शामिल हैं।
इसके अलावा ग्रामोत्थान रीप योजना के अंतर्गत नारी शक्ति ग्राम संगठन, गदरपुर तथा सत्यमेव जयते सीएलएफ, बाजपुर को बोलेरो वाहन और एकता सीएलएफ, गदरपुर को फूड वैन की चाबी सौंपकर महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में नई मजबूती प्रदान की गई।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…