Categories: hindiUttarakhand

पिता ने 10 साल की बच्ची से किया रेप: उत्तराखंड में शराब के नशे में बेड पर सोया – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उत्तराखंड में शराब के नशे में धुत पति पर अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। रात को आरोपी बच्ची के साथ बेड पर सो गया और आपत्तिजनक हरकत करने लगा। इसके बाद बच्ची घबराई, लेकिन मां को उठता देख आरोपी शांत हो गया।
मां बच्ची को चुप कराकर वापस सो गई। इसके कुछ देर बाद जब बच्ची फिर से असहज होकर घबराने लगी, तो मां ने तुरंत कमरे की लाइट जलाई। लाइट जलाते ही उसने देखा कि उसका पति अपनी ही बेटी के साथ रेप कर रहा था। यह देखकर उसने तुरंत बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
जब मां ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता मां दौड़कर थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। मामले में ऊधम सिंह नगर की रुद्रपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
1. मां के पास सोई थी बच्ची- रुद्रपुर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे पीड़िता महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 साल की बेटी पास में ही बेड पर सोई हुई थी।
2. नशे में धुत्त होकर पहुंचा पिता- इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वह सीधे अपनी 10 साल की नाबालिग बेटी के पास जाकर लेट गया और गलत नीयत से आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।
बच्ची घबराकर चिल्लाई तो मां ने उसे सपना समझकर शांत कराया, दोबारा सुला दिया और कमरे की लाइट बंद कर दी।
3. कपड़े खोलकर की गंदी हरकत- कमरे की लाइट बंद होने के कुछ देर बाद बच्ची फिर से असहज होकर घबराने लगी। अनहोनी की आशंका पर मां ने तुरंत उठकर कमरे की लाइट जलाई। लाइट जलते ही मां ने देखा कि पति अपनी ही 10 साल की बेटी के साथ रेप कर रहा था।
4. चंगुल से छुड़ाना, मां के साथ मारपीट और धमकी- यह देखते ही पीड़िता मां ने देर किए बिना बच्ची को आरोपी पिता के चंगुल से तुरंत छुड़ाया। जब मां ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और धमकी दी कि ‘यदि पुलिस में शिकायत की या किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।’
5. बच्चों के साथ थाने पहुंची पीड़िता- पति के इस हरकत से गुस्सा पीड़िता मां अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबरा गई। वह तुरंत भागकर पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी पति के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई, बेटी के मेडिकल टेस्ट कराया और अपनी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर पुलिस (जांच अधिकारी ASI विनीता नेगी) ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 minute ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago