Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में जमकर गरजा बुलडोजर, 150 से ज्यादा दुकानों को किया ध्वस्त – Uttarakhand

Bulldozer roared fiercely in Haridwar, more than 150 shops were demolishedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार: हरिद्वार में कांवड़ मेले से पहले सीएम के निर्देश पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएसी की मौजूदगी में लोगों के करीब 155 अतिक्रमण, खोखे आदि को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। साथ ही अवैध रेडी, ठेला आदि को जब्त कर लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण होने पर केस दर्ज कराया जाएगा।डीएम ने की अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाईशनिवार के बाद रविवार को भी डीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई की। रोड़ीबेल वाला के आसपास जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। बताया कि आगे भी लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। बताया कि अब कांवड़ मेला संपन्न होने तक रोजाना अतिक्रमण की निगरानी की जाएगी। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, एसडीएम जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।पंतद्वीप पार्किंग में होगी कार्रवाईडीएम ने बताया कि पंतद्वीप पार्किंग में 30 दुकानों और 15 ढाबों के संचालन की अनुमति दी गई है, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में दुकानों और ढाबों का संचालन किया जा रहा है। टीम ने पंतद्वीप पार्किंग से अवैध दुकानों को खुद हटाने की चेतावनी दी है। संबंधित लोगों द्वारा दुकानों खुद नहीं हटाने पर दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

19 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago