Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड वाले ध्यान दें! अगर शहर में डाला है वोट तो गांव के चुनाव में न करें भागीदारी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। इस बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जो निकाय चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन हार के बाद अब गांव का रूख करने की सोच रहे हैं। ऐसे लोगों की विपक्षी व्यक्ति की ओर से शिकायत मिलने पर नामांकन रद्द हो सकता है। ऐसे में स्पष्ट है कि गांव में यदि चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, तो निकाय क्षेत्र की वोटर लिस्ट से समय से नाम कटवा लिया हो।कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायतइस संबंध में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि कई जिलों में पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों में ऐसे भी नाम शामिल हैं, जो पहले निकाय क्षेत्रों में हुए चुनाव में भागीदारी कर चुके हैं। इसके बाद आयोग के सचिव राहुल गोयल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर उत्तराखंड पंचायती राज एक्ट 2016 के तहत नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि नियमानुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति पंचायत चुनाव में भागीदारी कर सकता है, जिसका नाम वोटर लिस्ट में हो। संबंधित व्यक्ति का नाम दो जगह शामिल है, यह अलग विषय है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) के स्तर से जांच की जाती है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाती है।सोशल मीडिया में वायरल हुआ फर्जी पत्रसोशल मीडिया में एक फर्जी पत्र भी वायरल हो रहा है। जिसमें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के हवाले से कहा गया था कि जिनका नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची में था, अब अगर उनका नाम पंचायत चुनाव की सूची में शामिल है, तो ऐसे लोगों का चुनाव लड़ने पर नामांकन रद्द करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके ठीक बाद मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वरूणा अग्रवाल की ओर से स्पष्ट किया गया कि संबंधित पत्र फर्जी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

4 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

21 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

28 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

42 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago