उत्तराखंड :चारों तरफ अग्नि का तांडव : 5 लोगों की मौत , 351 मुकदमे दर्ज !! – myuttarakhandnews.com


उत्तराखंड : शायद ही विगत कई वर्षों से उत्तराखंड वासियों ने ये मंजर देखा होगा जहाँ अप्रैल महीने में ही चारों तरफ जंगलों में अग्नि का तांडव देखने को मिल रहा है । अभी तक उत्तराखंड में अब आग लगने की 930 घटनाओं का सरकारी रिकॉर्ड है , जिससे 1,196 हेक्टेयर से अधिक जंगल स्वाहा हो चुके है । 491 घटनाएं कुमाऊं और 365 घटनाएं गढ़वाल में हुईं ।जबकि अन्य 74 मामले वन्य जीव क्षेत्र के हैं।इस साल जहां बर्फ भी अपेक्षा से कम गिरी वहीं इस वजह से पानी के स्रोत भी सुख रहे है । ऐशे में आग के साथ साथ पेयजल की कमी से जूझते ग्रामीण अपने जंगलों को बचा रहे है जिसमे अब तक पांच लोगों की मौत और चार लोग झुलस चुके हैं। जो कि एक गंभीर विषय है ।
जंगल में जान बूझकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने 13 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अज्ञात हैं। वन विभाग ने 351 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें 290 अज्ञात, जबकि 61 नामजद मुकदमे हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के मुताबिक, वन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ऐसे लोगों की पहचान कर रही है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाएं।
चुनाव प्रचार में देश भर में व्यस्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी दिल्ली के उत्तराखंड सदन से ऑनलाइन मीटिंग कर सभी जिमेदारिया अधिकारियों की बैठक ली और चारों तरफ जल रहे जंगलों को बचाने के हर संभव प्रयास के निर्देश दिये ।प्रदेश में (Stubble Burning) को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए है
उत्तराखंड हलचल सभी से निवेदन भी करता है कि अपने आसपास आग लगाने से बचे , कूड़ा पिरूल निस्तारण के अन्य विकल्प तलाशे बहुमुल्य जंगलों और जीव जंतुओं को आग में ना झोंके ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

13 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

34 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

55 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago