देहरादून : आधुनिकता का असर कहें ,या उम्र के नशे में उठाया गलत कदम ! हर रोज स्कूल कॉलेज पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का अपराधों में नाम आ रहा है ।ताजा मामला 5 मई 2024 का है जहाँ देहरादून के श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजारोड में एमबीबीएस(नीट) की परीक्षा आयोजित की गई थी।यही परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिती ली गई तो एक परीक्षार्थी के बायोमैट्रिक से मिलान न हुआ , जांच की गयी तो पता चला व्यक्ति किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित हो रहा है ।अरूण सक्सेना परीक्षा नियंत्रक एसजीआरआर स्कूल राजारोड द्वारा पुलिस को सूचना दे मुकदमा दर्ज करवाया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त देव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी: ग्रा0 गिरधर घोरा, पो0 चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान ने बताया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडीकल कॉलेज पाली में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा वर्ष 2022 में उसके नीट की परीक्षा पास की थी ।
सितम्बर 2022 में उत्तराखण्ड में ऋषिकेश, हरिद्वार तथा केदारनाथ घूमने के दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई, जिससे बातचीत के दौरान उसके देव को बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करना चाहता था, पर पढाई में कमजोर होने के कारण वह उसमें असफल रहा। इसके पश्चात अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मयंक गौतम के सम्पर्क में रहा, मयंक गौतम द्वारा देव प्रकाश को उसके स्थान पर नीट की परीक्षा पास करने तथा उसके एवज में 02 लाख रू0 देने लालच दिया गया ।अभियुक्त की एक युवती से दोस्ती थी तथा पढाई के खर्चो के साथ-साथ उसके खर्चे वहन करने में उसे काफी कठिनाई हो रही थी, इसलिये अभियुक्त द्वारा लालच में आकर अपराध करने की ठान ली ।अभियुक्त ने अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को फेसबुक से मयंक गौतम को भेजा, जिसे मयंक गौतम ने परीक्षा फार्म में लगाया था ।लेकिन व 5मई को जब देव प्रकाश प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचा तो बायोमैट्रिक मशीन से अभियुक्त के फिंगर प्रिंट का मयंक गौतम के आधार कार्ड से मिलान न होने पर पकड में आ गया।
Post Views: 17
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…