ऋषिकेश गोशाला में लगी आग, तीन गोवंश जलकर मरे, 12 लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: ऋषिकेश शिवाजी नगर स्थित एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोवंश के लिए रखे भूसे में तेजी से आग फैल गई। आगजनी में तीन गोवंश जलकर मर गए। बताया जा रहा है कि गौशाला में एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी ठहराया गया था।आगजनी की घटना के दौरान करीब 12 लोग यहां मौजूद थे। जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पर लिया गया है। गोशाला में कई तरह की लापरवाही बरती गई थी। जो आग का कारण बनी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks