देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुष्मान परिसर स्थित डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी आशीष ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि आग लगने के समय डेंगू वार्ड में कोई मरीज मौजूद नहीं था। समय रहते आग बुझा दिए जाने से वार्ड और उसके आसपास के हिस्सों में आग फैलने से बच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और विद्युत व्यवस्था की जांच कराई।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जांच के दौरान इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की खराबी नहीं मिली। स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि अधिक पावर लोड के कारण स्पार्किंग हुई, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक उपकरण सही पाए गए हैं और जांच के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षाकर्मी की समय पर कार्रवाई के कारण आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Post Views: 2
Post navigation
नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…
सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…
देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…