देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शहीद लेफ्टिनेंट के पिता ने तिरंगा फहराया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने यूनिवर्सिटी की पुरानी रिवायतों को बदलते हुए शहीद के पिता को ध्वज फहराने का सम्मान दिया ।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए डा. घनशाला ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए किसानों को खुशहाल बनाना जरूरी है । कृषि को शोध से जोड़ना और किसानों की उपज को सही बाजार और मूल्य तक पहुंचाने के लिए साइंस और मैनेजमेंट के छात्राओं को आगे आना होगा।
डा. घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीए इंग्लिश (ऑनर्स) के पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि देश शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है।
शहीद लेफ्टिनेंट के पिता श्री प्रमोद नाथ गोस्वामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि असंख्य वीरों की कुर्बानियों से मिली आजादी हमारी सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा न समझें, हर जिम्मेदारी को पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से निभाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
इस अवसर पर चेयरमैन डा. कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट के पिता श्री प्रमोद नाथ गोस्वामी और उनकी माता श्रीमती सरस्वती गोस्वामी को सम्मानित करते हुए 15 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर की शहादत को सेवा की नई दिशा देते हुए उनके पिता ने कहा कि इस सम्मान राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। डा. घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की।
समारोह में प्रो चांसलर और कुलपति समेत अन्य पदाधिकारी , शिक्षक शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…