Categories: hindiUttarakhand

वनों में धधक रही आग, पहाड़ों पर छाया अंधेरा… 48 घंटे से पिथौरागढ़ के 125 गांवों में बिजली गुल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़; उत्तराखंड के जंगलों में पिछले कई दिनों से आग ने तांडव मचाया हुआ है. खासकर कुमाऊं क्षेत्र को देखा जाए तो अल्मोड़ा, नैनिताल और पिथौरागढ़ के जंगलों में आग को लेकर हर कोई चिंतित है. अब खबर पिथौरागढ़ जिले से आ रही है. यहां गणाई गंगोली क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी और सैकड़ों गांव अंधेरे में जीवन जी रहे हैं. बिजली न होने के कारण गणाई क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी रही है.बता दें कि प्रदेश में पहाड़ों पर जंगल धधक रहे हैं. शनिवार को पिथौरागढ़ के गणाई क्षेत्र में एक जलता चीड़ का पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया, जिस कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई. 48 घंटे बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका. शनिवार शाम गुल हुई बिजली अभी तक बहाल नहीं हो सकी है. बिजली न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,. लोगों को घरों में काम करने में दिक्कत आ रही है तो वहीं दूसरी ओर आइसक्रीम और दुग्ध उत्पाद खराब होने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो रहा है.125 गांवों के लोगों ने अंधेरे में गुजारी रातशनिवार शाम को एक चीड़ का पेड़ 33 केवी की लाइन पर गिर गया था, जिसके चलते गणाई क्षेत्र की बिजली गुल हो गई. बिजली गुल होने के कारण 125 गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी. बिजली न होने के कारण लोगों को रविवार को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के मुताबिक, लाइन सुधार का काम किया जा रहा है. प्रशासन की तरफ से लागतार प्रयास किए जा रहे हैं कि जहां-जहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उसको सुचारू रूप से बहाल किया जाए, लेकिन अभी तक उत्तराखंड के जंगलों की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है.देहरादून में 22 झोपड़िया जलकर राखदेहरादून में खुड़बुड़ा मोहल्ले में शनिवार को आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. आग के लगने की वजह ये रही कि इस जगह पर कुछ मजदूर तांबा जला रहे थे, जिसकी आग दूर तक फैल गई और ये हादसा हो गया. इस भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए.आग लगने की वजह से सिलेंडर भी फट गएआग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलेंडर भी फट गए. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. यहां पांच सिलेंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई. हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. गनीमत रही कि हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

26 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

32 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago