मसूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा से आए तीन लोगों की मौके पर मौत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: पुलिस का कहना है कि हाथी पांव जाने वाले रोड़ पर क्लाउड एंड के पास एक कार खाई में गिर गई थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से शवों को निकाला गया। मसूरी में देर रात एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया यहाँ एक तेज रफ़्तार गाडी गहरी खाई में गिर गई और हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को कार में कुछ कागजात मिले है जिनके आधार पर मृतकों की शिनाख्त किया जा रहा है।मृत अवस्था में दिखे शवमसूरी कोतवाली अरविंद चौधरी और फायर सर्विस इंचार्ज धीरज ने बताया कि यह घटना कल देर रात की है इसलिए इसकी जानकारी किसी को भी नहीं मिल पाई। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने हाथी पांव शनि बैंड के पास नीचे खाई में गिरी हुई कार को देखा तो वे लोग उसे देखने नीचे आए जहाँ उन्होंने देखा कि तीन लोग मृत अवस्था में पड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व फायर सर्विस की मदद से तीनों को सड़क में लाकर 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई हैतीनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, गाड़ी में इनके आधार कार्ड मिले हैं जिनके आधार पर कहा जा रहा है की ये तीनों हरियाणा के निवासी हैं और अब इनको पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि हाथी पांव शनि बैंड के पास मोड़ पर तैयार के निशान देखकर ऐसा लगता है कि कार काफी तेज़ स्पीड में थी जिस कारण कार पर नियंत्रण नहीं हो पाया होगा और कार बेकाबू होकर नीचे खाई में गिर गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

9 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

10 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

11 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

11 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

12 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

13 hours ago