देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी फैल गई। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे जिम जा रहे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
दो दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी शहर में दिन के समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के रास्तों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या अन्य आपराधिक एंगल की जांच की जा रही है।
लगातार हो रही घटनाओं से राजधानी में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Post Views: 1
Post navigation
जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच…
पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित…
देहरादून- : सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे सीएम धामी…
2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…
माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…