चारधाम यात्रा अपडेट । चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोला जाएगा।
पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू होगा।
गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवा संचालित होगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुकिंग पोर्टल आज शाम 6 बजे खोला जाएगा।
पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा अवधि शामिल रहेगी। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट केवल आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in� से ही बुक करें।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट व लिंक पर टिकट बुकिंग के प्रलोभन में न आएं।
Post Views: 1
Post navigation
