Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड – Uttarakhand

First snowfall of the season in Uttarakhand from Dhanolti to Mussoorie, severe cold prevailsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटाने लगी हैं। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और करीब दो माह बाद वर्षा के आसार बने हैं।केदारनाथ-औली में सीजन की पहली बर्फबारीरविवार को सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक दिनभर हल्की धूप के बीच हवाएं चलती रहीं। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिसके और नीचे जाने की आशंका है। उत्तराखंड में अक्टूबर और नवंबर लगभग सूखे रहने के बाद अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वर्षा के आसार बने हैं। जिससे प्रदेश में सूखी ठंड से भी निजात मिलने की उम्मीद है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। चोटियों पर हिमपात की सूचना है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की आशंका है।मसूरी में शुरू हुई बर्फबारीमसूरी : मानसून के विदा होने के लगभग दो महीने बाद शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने लगे तो वर्षा और हिमपात की संभावनाएं बढ़ गईं। रविवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन सुबह से ही शीत भरी हवाओं से सभी को परेशान किया। दोपहर बाद लगभग दो बजे के बाद आसमान में बादल घिरने लगे। रविवार सुबह तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया था, जिससे लोग ठिठुरते रहे। वहीं लाल टिब्बा, गनहिल, विंसेंट हिल, जॉर्ज एवरेस्ट में सोमवार तड़के करीब दो बजे हल्का हिमपात शुरू हुआ। तापमान 01 डिग्री सेल्सियस है।दून में रात को अंधड़ के साथ पड़ीं बौछारें, ठंड बढ़ीदून में दो महीने बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया। दिनभर हल्की हवा चलने के बाद देर शाम बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। दून के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने से पारे ने गोता लगा लिया। जिससे रात को कड़के की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार दून ने आज आंशिक बादल छाए रहने से लेकर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। जिससे पारे में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।लोखंडी के कारोबारी खुश बर्फबारी से उमड़ेंगे पर्यटकरविवार शाम को चकराता के पर्यटन स्थल लोखंडी क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्फबारी देखने के लिए लोग रात में घरों से बाहर निकले। शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान से बर्फ की फुंवारें जमीन पर गिरने लगी। सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ के ऊंचे इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच स्थानीय लोगों ने शाम को बर्फबारी का आनंद उठाया।रविवार सुबह से आसमान पर छाए हल्के बादल व ठंडी हवा चलने से शाम को लोखंडी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। लोहारी निवासी होटल स्वामी पूर्व क्षेत्र पंचायत रमेश चौहान, श्याम सिंह राणा, हुकम सिंह आदि ने बताया लोखंडी समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर शाम साढ़े छह बजे से बर्फबारी शुरू हुई।चकराता क्षेत्र के पर्यटन स्थल लोखंडी, बुधेर, मोइला टाप, कनासर, देववन, खंडबा व मुंडाली समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जौनसार की ऊंची चोटियां ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। होटल व्यवसाय से जुड़े स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी होने से लोखंडी क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago