Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दवा कंपनियों पर छापेमारी, नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद – Uttarakhand

Raids on pharmaceutical companies in Uttarakhand, huge stock of drugs recoveredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकासनगर में औषधि विभाग, पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छरबा लांघा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्रीन हर्बल नामक कंपनी पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान टीम ने कंपनी में हर्बल दवाओं की आड़ में बनाई जा रही प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद किया. इस मामले में कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.औषधि विभाग और नारकोटिक्स विभाग को लंबे समय से इस कंपनी पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना मिल रही थी. इसके बाद पुलिस और संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से इस मामले की जांच शुरू की. शुक्रवार को तीनों विभागों ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीन हर्बल कंपनी पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान टीम को हर्बल दवाओं के नाम पर प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का उत्पादन और भंडारण करते हुए पाया गया. मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, कच्चा माल और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की गईं.मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जइस मामले में ग्रीन हर्बल कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके. सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह ने एबीपी लाइव को बताया छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे की दवाइयां बरामद की गईं. उन्होंने बताया कि यह दवाइयां देशभर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से सप्लाई की जाती थीं. इसके अलावा, कंपनी में हर्बल दवाओं के उत्पादन के नाम पर अवैध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं.सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह ने कहा, “हमें इस कंपनी की अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशे की दवाइयां बरामद की हैं. कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. यह एक बड़ी सफलता है, और हम इस नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं.”नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस सख्तपुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके तार किन-किन स्थानों से जुड़े हैं. नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस और संबंधित विभाग सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहे हैं. इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले अपराधी हर्बल और औषधीय दवाओं के नाम पर अपना कारोबार चला रहे हैं.यह छापेमारी उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस और नारकोटिक्स विभाग का यह कदम नशे के जाल को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago