Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, राजीव स्वरूप को सौंपी गई गढ़वाल DIG की कमान – Uttarakhand

Five IPS officers transferred in Uttarakhand, Rajiv Swaroop given the command of Garhwal DIGइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव गृह शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय खेलों की तैयारी देख रहे अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा से सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी वापस ली गई है।अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान को महानिदेशक सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभिसूचना में तैनात राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल पद पर तैनात किया गया है। वहीं इस पद पर तैनात रहे आइपीएस करन सिंह नगन्याल को अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।दुष्कर्म व मौत के मामले में बाल आयोग ने पुलिस अधिकारियों से मांगी रिपोर्टहरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म एवं त्यूणी में नाबालिग की मृत्यु के मामले का उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने दोनों मामले में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग दोनों मामले में पीड़िता के स्वजन से मुलाकात करेगा।उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने बताया कि हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गंभीर है। पुलिस ने अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, वहीं त्यूणी में बच्ची के मौत मामले में आयोग भी अपने स्तर से पैरवी करेगा।साथ ही पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पर नजर बनाए रखेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस तरह की घटना पर सख्ती से लगाम लगाने को लेकर पत्र भेजा जाएगा। जिससे आरोपितों को कड़ी सजा मिल सके।पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, मांगे सुझावग्रामीण क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मोहल्ला समिति की बैठक ली। समिति के सदस्यों नकुल और राजीव लखेड़ा ने गाजीवाली के हिमालयन माडल हाईस्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया। कांगड़ी के राहुल सिंह और लक्ष्मण ने नाबालिक के वाहन चलाने और ओवरस्पीड के साथ ट्रिपल सवारी बैठकर हुडदंग मचाने पर कार्रवाई की बात कही।ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक अमरवीर सिंह, वीरद्र पांडे ने कहा कि जल्द स्कूल प्रबंधकों और ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील करने के साथ ही ओवरस्पीड वाहन नहीं चलाने की बात रखेंगे। कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

16 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

22 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago