Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अब 5 लाख सैलरी वालों की मौज, मिलेंगे सस्ते आवास – Uttarakhand

Now people with 5 lakh salary will enjoy in Uttarakhand, will get cheap housingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत अब पांच लाख रुपये सालाना आय वाले व्यक्तियों को भी दुर्बल श्रेणी के आवास मिल सकेंगे। कैबिनेट ने राज्य की नई आवास नीति को मंजूरी देते हुए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आय की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक पीएम आवास योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास के लिए सालाना तीन लाख रुपये आय का मानक था, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए इस आय सीमा को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। इस श्रेणी के आवासों की कीमत नौ लाख रुपये तक होगी।निम्न आय वर्ग और निम्न मध्यम आय वर्ग के लिए आय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई नीति के अनुसार आवासीय परियोजनाओं को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें शत प्रतिशत दुर्बल वर्ग के लिए आवास वाली योजना को दुर्बल आय वर्ग परियोजना कहलाएगी। 15 प्रतिशत आवास दुर्बल वर्ग के लिए बनाने वाली परियोजना को किफायती आवास योजना के नाम से जाना जाएगा। इन श्रेणियों के तहत आवास के निर्माण के लिए आवासीय भूखंड तक बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति,सड़क निर्माण जैसे आधारभूत संरचनाओं पर होने वाले खर्च की शत प्रतिशत पूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।बाखली निर्माण पर निवेशक को प्रोत्साहननई आवास नीति में मैदान के साथ ही पहाड़ पर भी आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहन देने को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पर्वतीय क्षेत्रों में बाखली श्रेणी के आवास बनाने पर विकास कर्ता को जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। इसके अतिरिक्त भूमि क्रय करने पर पंजीकरण शुल्क भी अधिकतम पांच सौ रूपए होगा। बाखली आवास का अधिकतम मूल्य 12 लाख रुपए होगा। राज्य सरकार ने लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी में भी वृद्धि कर दी है, अब उन्हें सब्सिडी के रूप दो लाख रुपये मिलेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

16 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

22 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago