Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में बिजली का स्विच ऑन करते ही सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल – Uttarakhand

Cylinder blast happened as soon as the power switch was turned on in Dehradun, five people of the same family injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से धमाका हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने सात बजे पटेलनगर क्षेत्र में महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे स्थित मकान में हुई। छोटे से एक कमरे के इस मकान में चूल्हा और रसोई गैस सिलेंडर रखा हुआ था और रात में खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद थे।पुलिस ने बताया कि सिलेंडर से रात से ही धीरे-धीरे रिसाव होता रहा और सुबह बिजली के स्विच से हल्की सी चिंगारी निकलने पर कमरे में आग लग गई, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया। उसने बताया कि घटना में परिवार के सभी सदस्य झुलस गए और धमाके से दीवार का एक हिस्सा और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों-अमर (11), अनामिका (आठ) और सनी (आठ) के रूप में हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

38 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

43 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

44 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

1 hour ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

1 hour ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

1 hour ago