चारधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन – my uttarakhand news

 
देहरादून, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के पहले दस दिनों में ही चार लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र धामों के दर्शन कर चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु निश्चिंत होकर यात्रा का लाभ उठा रहे हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 की शाम 7 बजे तक कुल 4,08,401 श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 2,07,452 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन किए, जबकि श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे। यमुनोत्री धाम में 57,794 और गंगोत्री धाम में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंच चुके हैं। वहीं, इस यात्रा सीजन में अब तक 64,115 वाहन श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम पहुंचे हैं।
यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रा की पवित्रता और व्यवस्था बनी रहे।
सरकार का कहना है कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

7 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago