देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने बताया कि इस बाजार में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस आयोजन में भाग लेने वाली महिला उद्यमी केवल देहरादून से ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों से भी शामिल हो रही हैं, जिससे इस कार्यक्रम का दायरा और प्रभाव और अधिक व्यापक हो गया है।
यह दो दिवसीय आयोजन 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल होटल सैफ्रन लीफ, देहरादून निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर आगंतुकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से –लेडीज़ रैम्प वॉक, बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ. रमा गोयल ने आगे बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होता है। यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता करता है।
उन्होंने शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।
हर्षल फाउंडेशन निरंतर सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के लिए कार्यरत है, और ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पत्रकार वार्ता में ब्रिगेडियर के की बहस अमित गोयल अनुपम शर्मा कल्पना अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, निधि गर्ग आदि लोग शामिल रहे ।
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…