शिक्षा और विकास पर फोकस, ड्रोन लैब सहित कई परियोजनाओं की घोषणा – my uttarakhand news

 
भीमताल/नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवाओं के हाथों में सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की है। उन्होंने संस्थान प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना और अटल इनोवेशन मिशन जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
क्षेत्रीय विकास के लिए बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें प्रमुख हैं—
भीमताल में उप-तहसील का गठन
ओखलकाण्डा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना
विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थापना
रामगढ़, धारी व ओखलकाण्डा में किसानों के लिए मंडी निर्माण
लेटीबुंगा व सतबुंगा में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे
बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग के उन्नयन हेतु 50-50 लाख रुपये की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। नई शिक्षा नीति के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास और आईटी लैब जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ और शोध प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है, जिसके तहत पिछले चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

21 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

26 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

42 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

2 hours ago