मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, जवाबदेही तय करने के निर्देश – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminApril 11, 2026April 11, 2026

Share0

देहरादून/हल्द्वानी,,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर मानव-वन्यजीव संघर्ष, पर्यटन सीजन की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसके स्थायी समाधान पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और अलर्ट सिस्टम स्थापित करने, साथ ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर स्तर पर जवाबदेही तय करने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया।उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों और वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, शटल सेवा शुरू करने और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी और ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 24×7 निगरानी और नियमित चेकिंग अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तराई और भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान, भूजल स्तर में सुधार और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने को कहा।इसके अलावा ग्रीष्मकाल और मानसून से पहले विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सिंचाई कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में आगामी आदि कैलाश यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 मई से पिथौरागढ़ में इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे और यात्रा मार्ग सुचारू है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

32 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

37 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

42 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

53 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

54 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

1 hour ago