Categories: hindiUttarakhand

मैदान में कोहरा तो पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी बारिश – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ठंड बढ़ा सकता है। जबकि कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
इसके चलते इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है लेकिन इसके बाद सात से 10 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मसूरी में दो दिन से कड़क है मौमस का मिजाजमसूरी शहर में दो दिन से मौसम का मिजाज कड़क है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है लेकिन दोपहर बाद घने कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया। ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में दुबक गए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए पर्यटक और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर में पिछले दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

43 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

1 hour ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

2 hours ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago