मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन टीमों द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना, नियोजित विकास को बढ़ावा देना और आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में देहरादून के सलियावाला, धौलास क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम ने नीरज शर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित भूमि पर बिना स्वीकृत लेआउट और निर्धारित मानकों के विपरीत प्लॉटिंग की जा रही थी।
प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत, अवर अभियंता हर्षित मौठानी, संबंधित सुपरवाइजर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई।
एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कदम उठाए जाते रहेंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूमि की खरीद या निर्माण कार्य से पहले संबंधित प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…