*’विश्व मानक दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ सम्मलित हुईं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या*
*दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों तक मानकीकरण का प्रचार-प्रसार करे बी.आई.एस – रेखा आर्या*
*स्वयं के बनाए मानकों पर खरा उतरकर जीवन को सफल बनाएं बच्चे – रेखा आर्या*
*देहरादून*: आज खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी के साथ, देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक सभागार में विश्व मानक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी और खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मानकों को स्थापित करने और उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहने वाला भारतीय मानक ब्यूरो देश में गुणवत्ता संस्कृति को समृद्ध और सशक्त बनाने किस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने और गुणवत्ता के प्रति चेतना विकसित करने में ब्यूरो की अग्रणी भूमिका है।
उन्होंने आगे जोड़ा कि मैं आशा करती हूं कि ब्यूरो अपनी इस भूमिका का यूं ही सफलता पूर्वक निर्वहन करता रहेगा और दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों तक मानकीकरण का प्रचार-प्रसार करेगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज शायद ही ऐसा कोई सेक्टर है, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो मानकीकरण तय ना करता हो लेकिन यह जागरूकता का अभाव है कि आज भी देश का बड़ा वर्ग सिर्फ़ आई.एस.आई मार्का से ही परिचित है। इसलिए भारतीय मानक ब्यूरो को इनके प्रचार प्रसार पर तेज़ गति से काम करना चाहिए ताकि ग्रामीण अंचल में बैठे व्यक्ति को भी शुद्धता और गुणवक्ता की पहचान हो और वो दुष्प्रचार या ठगी से बच सके।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में ख़ुद के बनाये मानकों पर खरा उतरता है तो वह कभी मात नहीं खा सकता इसलिए ख़ुद के मानक तय कर, उन्हें जिंदगी में ढाल कर जीवन को प्रगतिशील ,समृद्ध और सशक्त बनाना ही सच्ची सफलता है।
कार्यक्रम उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में खाद्य आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल, महानिदेशक यूकास्ट (UCOST) दुर्गेश पंत, संयुक्त निदेशक बी.आई.एस. श्याम कुमार के अलावा भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारीगण, उद्योग जगत से आए व्यापारी व् प्रबुद्धजनों सहित प्यारे बच्चे भी उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…