Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नहीं चलेगा थूक जिहाद… खाने-पीने की चीजों में ‘पेशाब-थूक’ पर भड़के पुष्कर धामी, दे डाली चेतावनी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण, अतिक्रमण, भूमि जिहाद और थूक जिहाद नहीं चलेगा और इसे रोकने के लिए उन्होंने समाज के पढ़े-लिखे वर्ग से आगे आने का आह्वान किया। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां सब मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा, अतिक्रमण नहीं चलेगा, लैंड (भूमि) जिहाद नहीं चलेगा। उत्तराखंड में कुछ लोग थूक जिहाद कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के अंदर थूक जिहाद नहीं चलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंदर खराब चीजों को रोकने के लिए पढ़े—लिखे लोगों को आगे आना चाहिए। जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी। उत्तराखंड में यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। हाल में पर्यटक नगरी मसूरी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के निवासी दो भाई नौशाद अली और हसन अली को चाय के बर्तन में थूकने और उस चाय को ग्राहकों को पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कठोर, लेकिन जरूरी निर्णय ले रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया तथा कहा कि जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू होने जा रही है।उन्होंने कहा कि यूसीसी के लिए उत्तराखंड की जनता ने उनकी सरकार को जनादेश दिया था और स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला यह पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि सख्त नकल कानून लाने के बाद उनकी सरकार पिछले तीन साल में युवाओं को 17,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है। धामी ने कहा कि अब उनकी सरकार सख्त भूमि कानून बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम यहां उद्योग, पर्यटन और निवेश करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे जिनके यहां काम करने से लोगों को रोजगार मिलगा।हालांकि, उन्होंने कहा कि हम भूमाफिया और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने किसी प्रयोजन के लिए भूमि को खरीदा, भूमि बैंक बना लिया लेकिन उस प्रयोजन के लिए उसका उपयोग नहीं किया।उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।’’

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

8 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago