देहरादून। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून ने जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य सचल विश्लेषणशाला (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) के माध्यम से की गई जांच में पांच नमूनों में दूध का मिल्क फैट कम पाया गया, जबकि तीन मसालों में स्टार्च की मिलावट सामने आई।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर कैंप त्यागी रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आम उपभोक्ताओं ने अपने घरों में उपयोग होने वाले दूध, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, मसाले और दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर निशुल्क जांच कराई।
71 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच
खाद्य सचल विश्लेषणशाला के जरिए कुल 71 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच में 5 नमूनों में दूध का मिल्क फैट निर्धारित मानक से कम पाया गया और 3 मसालों में स्टार्च की मिलावट पाई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मनीष सयाना ने बताया कि आम उपभोक्ता अपनी सोसायटी या कॉलोनी में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच के लिए विभागीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विकासनगर में भी कार्रवाई
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने विकासनगर व्यापार मंडल के साथ बैठक कर व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण एवं फूड डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा 8 हाई-रिस्क खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 5 सीरियल प्रोडक्ट (दाल) के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
अभियान के दौरान उपायुक्त नोडल खाद्य सचल विश्लेषणशाला वीरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह, खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खाद्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
Post Views: 1
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Haridwar, 29 Oct: Actress Urmila Sanawar will continue to…
my uttarakhand news Bureau Kashipur (US Nagar), 29 Oct: In a major crackdown on cyber-crime…
CM participates in literary festival at Lekhak Gaon my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct:…