धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा –

 देहरादून। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आगामी खरीफ क्रय सत्र 2026-27 में धान एवं मंडुवा खरीद की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों और राइस मिलर्स संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में खरीद प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।खाद्य मंत्री ने बताया कि खरीफ क्रय सत्र 2026-27 के लिए 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। वहीं, मंडुवा (रागी) की 12 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। मंडुवा का एमएसपी 5,205 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।धान एवं मंडुवा की खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। बैठक में राइस मिलर्स को किए जाने वाले भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने बताया कि पूर्व में मिलर्स को 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता था, जिसे अब घटाकर 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं खरीद सत्र शुरू होने से पहले ही उपलब्ध करा दी जाएं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों एवं क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने खरीद कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान राइस मिलर्स एवं अन्य प्रतिनिधियों ने खरीद प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। मंत्री ने संबंधित सुझावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।बैठक में प्रमुख सचिव एल. फेनई, अपर सचिव कृषि आनंद श्रीवास्तव, आरएफसी कुमाऊं सी.एस. मर्तोलिया, आरएफसी गढ़वाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं राइस मिलर्स संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

5 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

5 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

5 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

5 hours ago