पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद –

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से चल रहे विवाद और उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में हत्या की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।एसएसपी परमिंदर डोभाल ने बताया कि 21 सितंबर को थाना क्लेमेंटटाउन में एक व्यक्ति ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी। कॉलर ने अपना नाम धीरज पंवार बताते हुए कहा था कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी धीरज पंवार को गिरफ्तार कर लिया।,पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा।आरोपी के मुताबिक उसने सहारनपुर से एक तमंचा हासिल किया। इसके बाद पत्नी की रेकी करने के बाद सुबह के समय उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।पुलिस अब आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सहारनपुर भेजकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

81 illegal structures razed in Ramnagar forest land, hunt on for alleged land mafia Tahir Mulla

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Nainital, 31 Oct: In one of the…

8 minutes ago

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

16 minutes ago

CM participates in ‘Run For Unity’ event in Doon, announces sports clubs in every Gram Panchaya

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…

19 minutes ago

Crime Literature Festival of India’s Curtain Raiser at Virasat brings Crime, Policing, National Security and Human Mind into Focus

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 31 Oct: The Crime Literature Festival of India (CLFI), organised…

30 minutes ago

15th annual festival of Tapasya Classical Dance Academy celebrated

my uttarakhand news Bureau    Dehradun, 01 Nov: Established with the aim of promoting classical…

41 minutes ago