अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मतदाताओं की सुविधा को रखें प्राथमिकता, सुनवाई के लिए दें प्रर्याप्त अवसर – सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे नोटिस एवं सुनवाई फेज की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारी अगले तीन सप्ताह पूर्ण रुप से एसआईआर के तहत नोटिसों की सुनवाई के लिए चल रही प्रक्रिया पर फोकस करें। जपनदों में जिलाधिकारी/एडीएम / एसडीएम कार्यालयों में सिर्फ तभी बैठें जब उन्हें राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करनी हो, अन्यथा फील्ड विजिट का रोस्टर तैयार कर जनता के बीच रहें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई मतदाता नोटिस की सुनवाई के लिए किसी वजह से नहीं पंहुचता है तो उसे पर्याप्त समय के साथ दूसरी सुनवाई के लिए समय दें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को परेशानी का समाना न कराना पड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि राजनैतिक दलों के साथ सप्ताह में दो बार बैठक कर फीडबैक प्राप्त करें। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अतरिक्त अन्य राजनैतिक दलों के भी सुझाव प्राप्त किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीईओ ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलेवार फील्ड विजिट कर फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ईआरओ को एईआरओ और बीएलओ से निरंतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर नोटिसों की संख्या 100 से अधिक है वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण सत्र भी क्लस्टर स्तर पर लगातार चलाते रहें।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी / ईआरओ उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

वीवीआईपी दौरे से पहले दून में सुरक्षा का सख्त पहरा, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश –

देहरादून। जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज…

2 minutes ago

दीपावली पर ब्रह्मपुरी के 500 परिवारों तक पहुंची सेवा की सौगात –

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा और समरसता की भावना को साकार करते हुए…

8 minutes ago

न्याय मांगने पर गिरफ्तारी क्यों? अंकिता प्रकरण में सरकार को घेरा –

देहरादून। दिल्ली के राजघाट में अपनी बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को…

14 minutes ago

बाटा इंडिया ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए  लगातार चौथी तिमाही में रही तेज ग्रोथ –

  देहरादून, : भारत के सबसे भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड बाटा इंडिया ने आज 30 सितंबर 2026…

20 minutes ago