वन विभाग हेड पोस्ट विवाद में IFS अधिकारी पर दोहरा असर, हाईकोर्ट ने रोक लगाई, शासन ने नियुक्ति आदेश भी लौटा लिया – पर्वतजन

नैनीताल, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, यानी हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय सुना दिया है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक माहरा की खंडपीठ ने आईएफएस अधिकारी भवानी प्रकाश गुप्ता (बीपी गुप्ता) की ओर से दाखिल याचिका को खारिज करते हुए उन्हें अपना पक्ष केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में रखने का निर्देश दिया है।
 
क्या है मामला?

 
1992 बैच के आईएफएस अधिकारी बीपी गुप्ता ने राज्य सरकार के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 1993 बैच के अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी दी गई है। गुप्ता का कहना था कि उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए जूनियर अधिकारी को विभाग का सर्वोच्च पद सौंपा गया है, जबकि केंद्रीय सेवा नियम उनकी वरिष्ठता को प्राथमिकता देता है।
 
सरकारी रिकॉर्ड्स के अनुसार, डीपीसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रंजन कुमार मिश्र को 1 दिसंबर से विभाग का मुखिया नियुक्त किया गया। इसी निर्णय के खिलाफ गुप्ता ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था।
 
पहला मामला, जब सीनियरिटी को नहीं मिली प्राथमिकता
 
राज्य में यह दूसरी बार है जब वन विभाग के सबसे महत्वपूर्ण पद पर वरिष्ठता मानदंड पर प्रश्नचिह्न लगा है। इससे पहले राजीव भरतरी को हॉफ पद से हटाकर उनके जूनियर विनोद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन इस बार मामला सीधे कोर्ट तक पहुंचा, जहां गुप्ता ने इसे नियमों के प्रतिकूल बताया।
 
शासन का ताज़ा कदम
 
अदालत में याचिका खारिज होने के तुरंत बाद शासन स्तर पर भी एक अहम फैसला सामने आया। बीपी गुप्ता को हाल ही में जैव विविधता से जुड़े कार्यों की जो नई जिम्मेदारी दी गई थी, उसे वापस ले लिया गया है। 10 दिसंबर के आदेशों को स्थगित करते हुए उन्हें पूर्व पदस्थापना पर ही कार्यरत रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अब मामला कहाँ जाएगा?
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की नियुक्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई का उपयुक्त मंच केंद्रीय न्यायाधिकरण है। ऐसे में अब बीपी गुप्ता को वहीं अपनी बात रखनी होगी।

Sapna Rani

Recent Posts

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव

जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन…

5 hours ago

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देहरादून। उत्तराखंड शासन ने…

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज…

6 hours ago

27 के चुनाव से पहले इस राज्य में भाजपा के लिए गुड न्यूज, सर्वे में बंपर सीटें; हर पीढ़ी साथ दिखी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड को लेकर किए गए एक हालिया सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

7 hours ago

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई पौड़ी- जनता की…

8 hours ago