Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में शिक्षक की पत्नी ने नेवी अफसर को हनी ट्रैप में फंसाया, 1 करोड़ की डिमांड – myuttarakhandnews.com

देहरादून: आईआईटी रुड़की में मिनिस्ट्री कोटे से दाखिला कराने का झांसा देकर निजी स्कूल के तत्कालीन शिक्षक, उसकी पत्नी और साथी ने मर्चेंट नेवी के अफसर के परिवार से 17.80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि प्रवेश न होने और रकम वापस मांगने पर शिक्षक की पत्नी ने मर्चेंट नेवी अफसर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की और ब्लैकमेल करते हुए एक करोड़ रुपये मांगे।
राजपुर थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की शिकायत पर शिक्षक, उसकी पत्नी और राजनीतिक बताकर परिचय कराए गए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि शिप्रा विहार कॉलोनी, किशनपुर निवासी नेहा भल्ला ने तहरीर दी।
क्या है मामलापीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा में कक्षा 12 की छात्रा थी। इसी स्कूल का शिक्षक रविंद्र सैनी उनकी बेटी को होम ट्यूशन देता था। सैनी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उसका राजनीतिक व्यक्ति राजेश कुमार से संबंध है। वह मिनिस्ट्री कोटे से उनकी बेटी को आईआईटी रुड़की में दाखिला करा सकता है। इसके लिए 22 लाख का खर्च बताया और एडवांस के तौर पर ₹15 लाख लिए।कुल 17 लाख 80 हजार रुपये ठगे। इसके बाद सभी गायब हो गए। पुलिस ने रविंद्र सैनी, उसकी पत्नी सिद्धि कपूर और राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित को किया ब्लैकमेलनेहा के पति अरुण कुमार भल्ला ने पैसे वापस करने या कानूनी कार्रवाई की बात कही दी तो आरोप है कि शिक्षक रविंद्र सैनी की पत्नी सिद्धि कपूर ने ब्लैकमेलिंग की साजिश रची। आरोप है कि अरुण कुमार से एक करोड़ रुपये मांगे गए। सिद्धि कपूर ने दिल्ली के रनहोला थाने में अरुण भल्ला के खिलाफ केस दर्ज कराने का भी प्रयास किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

3 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

3 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

5 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

7 hours ago