पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को पीटा – पर्वतजन

देहरादून। पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के पुत्र आर. यशोवर्धन पर हमला करने के आरोप में राजपुर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
तहरीर के अनुसार, आर. यशोवर्धन शनिवार रात मसूरी डायवर्जन की ओर से वापस लौट रहे थे। दिलाराम चौक के पास अचानक एक लैंड क्रूज़र ने उनकी कार को तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर वही गाड़ी फिर उनके बिल्कुल पीछे आकर खतरनाक तरीके से टकराई।
यशोवर्धन का कहना है कि विरोध जताने पर लैंड क्रूज़र से उतरे दो व्यक्तियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके चालक को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ हाथापाई भी की गई, जिसमें उन्हें और उनके ड्राइवर को चोटें आईं।

पीड़ित का यह भी कहना है कि हमला करने वालों में से एक ने राष्ट्रीय ध्वज लगी गाड़ी से भी उतरकर उन्हें मारा-पीटा और धमकियाँ दीं। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दिव्य प्रताप सिंह और गनर राजेश सिंह की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। दोनों पर मारपीट, धमकी देने और वाहन से टक्कर मारकर जान जोखिम में डालने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गनर के खिलाफ विभागीय एक्शन शुरू कर दिया गया है और जब्त वाहनों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले की जांच वरिष्ठ स्तर पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

55 minutes ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

1 hour ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

1 hour ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

1 hour ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

1 hour ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

2 hours ago