UTTARAKHAND : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक तस्कर को किया गया गिरफ्तार | HNN 24×7

UTTARAKHAND NEWS :  विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 173.33 ग्राम से ज्यादा अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है। दरअसल देर रात बस अड्डा गेट हरबर्टपुर विकासनगर रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 173.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 52 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर के रूप में हुई है।
स्मैक को स्थानीय ग्राहकों को सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी
 

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK 07 AB 1985) को भी सीज कर लिया है। आरोपी स्मैक को पहाड़ से आने वाले और स्थानीय ग्राहकों में सप्लाई करने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह स्मैक मेहराज, निवासी खुशहालपुर से लेकर आया था। पुलिस अब मेहराज की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8/21/29/60 में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

54 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago