चम्पावत से दुःखद खबर सामने आरही है ,यहाँ 13दिसम्बर 2024 से घर से लापता राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष 22 वर्षीय हरीश बिष्ट का आज शव शारदा नहर किनारे मिला है ।
परिवार जनों ने 13 दिसम्बर को हरीश बिष्ट के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी , उसके बाद पुलिस द्वारा फोन सर्विलांस पर लगाया गया था ।
उसी के आधार पर हरीश की लोकेशन मिली वहाँ पर खोजबीन करते हुए शव प्राप्त हुआ ।बताया जा रहा है कि हरीश की स्कूटी गड़ीगोठ पुल से कैनाल जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे मिली , जहाँ शिव मंदिर भी स्थित है ।
मंदिर के पास ही हरीश भी अचेत अवस्था में जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ था , जिसको उपचार के लिए उप संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच की जा रही है क्योंकि जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हरीश मिला उससे स्पष्ट नहीं हुआ कि हरीश द्वारा आत्महत्या की गयी या फिर उसकी हत्या हुई ।
हरीश ग्राम सभा गुदमी के तोक भैंसाझाला के निवासी थे ।
Post Views: 8
Post navigation
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…