रुद्रपुर ब्रेकिंग : खुद को हिन्दू बता कर मुस्लिम परिवार ले गया हिन्दू दुल्हन, शादी के बाद पता चला धर्मांतरण का चल रहा खेल – myuttarakhandnews.com

उत्तराखण्ड रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर के एक परिवार के साथ अजीबोगरीब खेल हो गया ।यहाँ के आदर्श कॉलोनी, घास मण्डी, निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दे कर कहा कि रुद्रपुर वार्ड नम्बर 36 के निवासी है ।शिकायत में लिखा गया है कि उनकी बहन के लिए कुमौड़ पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड के संतोष कुमार ने दिल्ली निवासी अमन चौधरी का रिश्ता यह बताकर कराया कि लड़का पहाड़ी मूल का कुमाऊनी परिवार से है, व परिवार दिल्ली में सेटल है।जब लड़की के परिवार वाले अमन के घर दिल्ली पहुंचे थे तो वहा पर सारा मौहाल व मकान की रूप रेखा हिन्दुओं जैसी थी, तथा घर में छोटा सा एक मंदिर भी था।रहन सहन व किसके व्यवहार से भी कोई शक करने लायक बात नहीं थी ।
उसके बाद दोनो परिवारों की रजामंदी से दिनांक 13अक्टूबर 2024 को सिटी क्लब रुद्रपुर में पहाड़ी रीति रिवाजो से रिंग सेरेमनी कार्यक्रम सम्पन्न किया ।
उस वक्त भी अमन के परिवार की महिलाओ ने भी पहाड़ी भेष-भूसा पहनी हुई थी जिसके कभी भर किसीके भी मन मे कोई संदेह उत्पन्न ही नहीं हुआ।
वहीं 10 दिसम्बर 2024 को अमन चौधरी के परिवार के लोग विवाह की निश्चित तिथि पर बारात लेकर लड़की के घर पहुँचे थे जहां सभी कार्यक्रम हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुए।
लड़की वालों ने सामर्थ्य अनुसार विवाह में करीब 18 से 20 लाख का खर्चा किया, 150-160ग्राम सोना भी दिया गया ।
पिथौरागढ़ गढ़ कुमौड़ निवासी लड़की के भाई ने बताया कि शादी के बाद जब विदाई पर वह व उसके बहनोई ,चचेरे भाई लड़के के घर दिल्ली गये,तो वहाँ जो हुआ उसे देख वह हक्के बक्के रह गये ।वहाँ पर पूरा माहोल ही बदला हुआ था, अधिकतर लोग मुस्लिम भेष भूसा में थे, तथा रीति रिवाज मुस्लिम विधि से किये जा रहे थे ।जानकारी लेने में पता चला की उक्त अमन चौधरी वास्तव में अमन कुरैशी है, जिसके पिता का नाम मुराजुद्दीन है ।
जब इस बाबत अमन कुरैशी जे परिवार से पता किया गया तो उन्होंने कबूल किया की ये लोग मुस्लिम है, तथा अब लड़की को मुस्लिम धर्म के अनुसार ही रहना पड़ेगा ।
इस पर लड़की के परिजनों को पक्का यकीन हो गया कि ये सब जानबूझकर किया गया नाटक था ,मुस्लिम परिवार द्वारा जानबूझकर लड़की का धर्मान्तरण कराने का प्रयास किया गया ।लड़की के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।Oplus_131072

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

32 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

54 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago