महासू मंदिर कोटी में चोरी,चार डोरिये और सोने से गढ़ी कुछ वस्तुएं भी शामिल ! – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : कालसी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी में स्थित प्रसिद्ध महासू महाराज मंदिर में बुधवार रात चोरी की घटना सामने आई है , जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से महाराज के चार डोरिये और अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, चोरी हुआ सामान मंदिर में विशेष श्रंगार के लिए प्रयोग किया जाता था, जिनमें सोने से गढ़ी कुछ वस्तुएं भी शामिल थीं।
ये घटना बुधवार को कालसी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी में घटित हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से महाराज के चार डोरिये और अन्य सामान चोरी कर लिया।चोरी की इस घटना से गांव के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। तहरीर के आधार पर कालसी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मंदिर समिति के वजीर सरदार सिंह चौहान और ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से महाराज के चार डोरिये और अन्य सामान चोरी कर लिया है।जिनमें सोने से गढ़ी कुछ वस्तुएं भी शामिल थीं।
थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक नीरज कंठौत को सौंपी गई है। चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई है और चोरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का शीघ्र अनावरण किया जाएगा।

शिकायतकर्ताओं के नाम:

1. अतर सिंह भंडारी, कोटि
2. जगदीश शर्मा, पंडित महासू मंदिर कोटि
3. पंडित सुंदर सिंह शर्मा, कोटी मंदिर
4. मोहन सिंह चौहान, ठाणी कोटि मंदिर

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

24 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

57 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

2 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago