उत्तराखंड : गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। आज मृतकों के शव अपने-अपने राज्यों में पहुंचने की संभावना है।
ये हादसा शनिवार को उत्तरी गोवा के अपोरा इलाके में, पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित ‘बर्च बाय रोमियो’ नाइट क्लब में घटित हुआ। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से फोन पर बात की। उन्होंने अनुरोध किया कि उत्तराखंड के प्रभावित परिवारों से तुरंत संपर्क किया जाए और पहचान, इलाज, मुआवजा और अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता दी जाए।
गोवा के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों और प्रभावित परिवारों को पूरी चिकित्सा और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं सीएम धामी ने राज्य के सभी विभागों को इस घटना पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड सरकार लगातार गोवा प्रशासन से संपर्क में है, और घटना से जुड़ी जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।
Post Views: 5
Post navigation
नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…
सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…
देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…