नेक्सा शोरूम के पास मारपीट, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास सोमवार रात आपस में झगड़े की सूचना पर पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस ने यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान के साथ मारपीट की जा रही थी। मामले में राज सिंह की तहरीर पर अनुराग डोभाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नेक्सा शोरूम, हरिद्वार बायपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथी राज सिंह चौहान के साथ मारपीट करते मिले।
 
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर बाईपास चौकी ले आई। पुलिस का कहना है कि चौकी पर बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान फिर से राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कथित तौर पर दूसरे पक्ष से दोबारा झगड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान चौकी पर भीड़ भी जुट गई।
 
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चारों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।
 
पुलिस के अनुसार, राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
 
हिरासत में लिए गए आरोपी:
अनुराग डोभाल (29), निवासी खरड़, चंडीगढ़; अभिषेक (22), निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर; अभय चौधरी (23), निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार; और कुर्बान (23), निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, पानीपत, हरियाणा।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक…

59 minutes ago

देहरादून में दिनदहाड़े तीन हत्याओं से हड़कंप, लूट के विरोध पर वारदात का आरोप – myuttarakhandnews.com

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसे…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। चौबटाखाल विधान सभा के अंतर्गत…

1 hour ago

कैंचीधाम के पास खाई में गिरी दूध की पिकअप, 10 साल के बच्चे समेत तीन घायल – myuttarakhandnews.com

लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था वाहन रात करीब दो बजे हुआ हादसा स्थानीय…

2 hours ago

10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान…

2 hours ago

पहलवान के इलाज के दौरान महिला की मौत -गैर इरादतन हत्या के आरोपी पहलवान गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। गर्दन के दर्द से राहत की उम्मीद में हकीम के पास पहुंची दमुवाढूंगा निवासी…

2 hours ago